Breaking: फ्लोर टेस्ट में चंपई सरकार पास, इतने मिले मत

रांची. झारखंड विधानसभा में आज चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट हुआ। इसमें चंपई सरकार ने आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्हें 47 विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। वहीं इस फ्लोर टेस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

बता दें कि हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को चंपई सोरेन ने झारखंड के नये मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उन्हें राजभवन की ओर से 5 फरवरी तक विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने को कहा गया था। इस बीच टूट को देखते हुए महागठबंधन ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था। कल रात को इन विधायकों को फ्लोर टेस्ट में शामिल करने के लिए रांची लाया गया था।

बता दें कि जमीन घोटाला में लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद झारखंड में सियासी संकट उत्पन्न हो गया था। हालांकि अब विश्वास मत हासिल होने के बाद झारखंड में सियासी संकट टल गया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img