Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबाल हुआ। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही अंक तालिका में भारत अपने वर्ग में नंबर वन पर आ गया है। अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट झटके, जबकि श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 79 रन बनाए।
Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने जीता था टॉस
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।
Champions Trophy: श्रेयस व वरुण का बेहतरीन प्रदर्शन
बल्लेबाजी में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 79 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हार्दिया पांड्या ने 45 और अक्षर पटेल ने 42 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप यादव ने दो और हार्दिक पांड्या एवं रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट झटके। न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन ने 81 रनों की पारी खेली।
Champions Trophy: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत की प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती शामिल रहे, जबकि न्यूजीलैंड में मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के शामिल रहे।
Highlights







