सहरसा में ढोंगी बाबा गिरफ्तार, साधना की आड़ में शोषण करने का लगा आरोप

सहरसा में ढोंगी बाबा गिरफ्तार, साधना की आड़ में शोषण करने का लगा आरोप

सहरसा : महिषी थाना क्षेत्र के एक कथित ‘बाबा’ को महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोपित पर शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

Goal 7 22Scope News

मामला सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के अरापट्टी गांव का है

मामला सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के अरापट्टी गांव का है। यहां का रहने वाला गोविंद झा पूजा करने के बहाने पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के शोषण करने का भी आरोप लगा है। ब्लैकमेलिंग और तनाव से परेशान होकर पीड़िता ने 20 सितंबर को आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसकी जान बचा ली। घटना की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल जांच करा कर काउंसलिंग के लिए भेज दिया है। आरोपी बाबा को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े : DEO के खिलाफ गोलबंद हुए शिक्षक, अनशन पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

राजीव झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img