पलामू जिले में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की समाप्ति, महापर्व में पलामू डीसी, एसपी समेत मेयर रही छठ पूजा में शामिल

पलामू: पलामू जिला में छठ पर्व पर छठी मैया एवं भगवान सूर्य की उपासना से जुड़े लोक गीत से गुंजायमान हो उठा

मुख्यालय समेत लेस्लीगंज,चैनपुर,हैदरनगर, पांकी मनातू,सदर व छतरपुर समेत पूरे जिले में भारतीयों ने भगवान भास्कर तथा छठी मैया की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही चार दिनों के इस पर्व की पर पारण के साथ समाप्ति की

एक और जहां सभी आम आवाम प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस आस्था के महापर्व में संलग्न दिखे वहीं दूसरी ओर मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर अपनी बहू तथा पलामू डीसी शशि रंजन अपनी मां को छठ व्रत कराते दिखे वहीं पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने अपने पति अंजनी अंजन के साथ लातेहार के औरंगा नदी के तट पर पूरे विधि विधान से छठ पूजा के अनुष्ठान को पूरा किया

मेदिनी नगर में दिखी आकर्षक लाइटिंग और साज सज्जा की व्यवस्था

अमानत नदी सिंगरा तट पर लायंस क्लब पलामू,कोयल नदी किनारे शिवाजी क्लब के द्वारा, अमानत नदी के नवयुवक संघ तथा हमीदगंज कोयल नदी सूर्य मंदिर किनारे पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह के द्वारा विशेष रूप से साज सज्जा और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी जो आकर्षण का केंद्र बना साथ ही नगर निगम ने हर एक घाट पर व्रतियों के लिए कपड़े बदलने की व्यवस्था की थी
जिलेभर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे तथा पुलिस के जवान हर जगह मुस्तैद दिखाई दिए

शहर के तीन प्रमुख घाटों पर हुआ गंगा आरती का भव्य आयोजन

लायंस क्लब पलामू की ओर से अमानत नदी सिंगरा घाट तथा पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से कोयल रिवर फ्रंट एवं नवयुवक संघ की तरफ से सदर प्रखंड के जोड़ अमानत नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया था

Saffrn

Trending News

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, धू-धू कर जली, वरिष्ठ महाप्रबंधक सहित...

गयाजी : गया-बोधगया सड़क मार्ग के पहाड़पुर मोड़ के समीप चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अचानक स्कॉर्पियो का...

Jharkhand Home Guard Scam: मृत जवानों के नाम पर नौकरी का...

रांची में होमगार्ड बहाली में फर्जीवाड़े का आरोप, मृत जवानों के नाम पर नौकरी देने का मामला, पूर्व कंपनी कमांडर ने DG को दी...

RIMS Admission Scam: Ranchi में 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को...

 रांची में RIMS एडमिशन के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, कारोबारी को फंसाने के लिए गाड़ी में नशीला पदार्थ रखा गया, दंपती पर...

Jharkhand High Court Update: सूचना आयुक्त नियुक्ति पर सुनवाई, 5 नाम...

 झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, 5 नाम राजभवन भेजे गए, हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 13 अप्रैल तय की।Jharkhand High Court Update...

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img