बेलाउर सूर्य मंदिर में छठ करने आते हैं देश-विदेश से छठव्रती

408
बेलाउर सूर्य मंदिर में छठ करने आते हैं देश-विदेश से छठव्रती
Advertisment

आरा : भोजपुर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है बेलाउर का सूर्य मंदिर काफी प्रसिद्ध है। भगवान भास्कर की नगरी बेलाउर में छठ व्रत करने का अपना खास महत्व है। यहां भगवान सूर्य का ऐसा एक दिव्य मंदिर है जो पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिम मुखी है। इसकी मान्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश-विदेश के लोग यह मन्नत पूरी होने की आस में पहुंचते हैं। घाट के किनारे 10 दिन पहले से ही छठवर्ती पहुंच जाते हैं। आज करना है कल पहले अर्घ्य होगा। विशालकाय भैरवानंद तालाब के बीचो-बीच भगवान भास्कर का यह सूर्य मंदिर बना है, जो अन्य मंदिरों से अलग महत्व रखता है।आरा-सहार मुख्य पथ पर बेलाउर का सूर्य मंदिर है।

Advertisment

आपको बता दें कि प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न जिलों से मनौती पूर्ण होने पर उज्जवल भविष्य की कामना करने के लिए श्रद्धा और विश्वास के साथ आते हैं। संवत 2007 में मौनी बाबा (करवासीन) निवासी ने मंदिर का निर्माण कराया था। इसके पूर्व संवत 1506 में राजा बावन सुबवा ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। समय बीतता गया और राजा गांव छोड़ बेलाउर से चले गए। जिसके बाद मंदिर और प्रतिमा ध्वस्त होता चला गया। मौनी बाबा मंदिर निर्माण के पूर्व उन्होंने 12 वर्षों तक साधना की थी। ऐसी मान्यता है कि मनोकामना सिक्का यहां से छठव्रती ले जाते हैं और मनोकामना पूरा होने पर सिक्के को मंदिर के दरवाजे पर लगाते हैं। मंदिर के सहयोग में लगेअध्यक्ष मधेशवर शर्मा, सचिव संटू चौधरी, मीडिया प्रभारी मिन्टू चौधरी और मंदिर पुजारी रौशन बाबा बताते हैं कि मंदिर की काफी महिमा है।

यह भी देखें :

छठ पर्व को लेकर विधान पार्षद राधा चरण सेठ ने वितरण किया फल सामग्री

लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स, साड़ी वाला, जेल रोड आरा के तरफ से 251 छठवर्तियों के बीच छठ पूजा सामग्री कलसुप, नारियल, घघरवा, नींबू, संतरा, सेब, अननास और ऊख आदि पूजा सामग्री का वितरण विधान पार्षद राधा चरण सेठ के हाथों वितरण किया गया। इस अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स के प्रोपराइटर समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पूजा सामग्री का वितरण हमारे प्रतिष्ठान से पूरे भोजपुर जिले के विभिन्न गांव से आई छठवर्ती सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों को छठ पूजा की सामग्री प्रदान की जाती है।

Ara Chatth 1 22Scope News
छठ पर्व को लेकर विधान पार्षद राधा चरण सेठ ने वितरण किया फल सामग्री

छठ पर्व आस्था का महान पर्व है। जिसमें हमें साफ-सफाई की जरूरत होती है। पूजा सामग्री बांटने से हमें खुशी तथा संतोष मिलती है। अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा दान कर देना ही परम ध्येय है। इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद, संजय महासेठ ,अरविंद कुमार सिंह, धीरज कुमार स्वर्णकार, यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, प्रकाश सोनी, जीतू सोनी, कर्नल राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र केसरी, प्रमोद मुखिया, समाजसेवी चंपा देवी, प्रतिक राज, जयप्रकाश ठाकुर, भोला प्रसाद, सतनारायण कुशवाह, पारसनाथ यादव, जयप्रकाश ठाकुर, दीप नारायण राज और प्रतिक राज आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : छठ महापर्व को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना सिटी के अलग-अलग क्षेत्रों में बांटे फल सामग्री

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement