मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व प्रभात झा एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के कोरियाही गांव के रहनेवाले थे। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें- Bihar BJP की कमान मिलते ही CM से मिले दिलीप जायसवाल, मुलाकात के बाद…
MP BJP
MP BJP
Highlights







