Thursday, October 23, 2025
Loading Live TV...

Latest News

कुएं से नवविवाहिता का शव बरामद, दहेज प्रताड़ना का आरोप, ससुराल वाले फरार

Hazaribagh: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के फुरका गांव में एक नवविवाहिता का शव कुएं से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सरिता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित करते थे और दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी। पहले भी विवाद को लेकर कुछ समझौता किया गया था।ससुराल वाले फरारः जानकारी के अनुसार कल महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद महिला के ससुराल...

बोचहा से लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की जनसभा, महागठबंधन की सीएम फेस की घोषणा पर कसा तंज

बोचहा से लोजपा प्रत्याशी के समर्थन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की जनसभा, महागठबंधन की सीएम फेस की घोषणा पर कसा तंज मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री प्रत्याशी के रूप में तेजस्वी यादव के घोषणा को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व को काफी मान मनौवल और डरा धमका कर अपनी बात स्वीकार करवाना,बहादुरी का कार्य नहीं है। महागठबंधन समाप्त हो चुका है।आम जनता तक उनका विश्वास नहीं पहुंच पाएगा।यह बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर जिला के...

बिहार चुनाव : VIP और कांग्रेस ने वापस लिए उम्मीदवार, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन से राहत भरी खबर सामने आई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नाम वापस ले लिए हैं। बिहार की नवादा में महागठबंधन की उम्मीदवार वारसलीगंज के दो बाहुबलियों के बीच टक्कर थी। इस बीच कांग्रेस ने सतीश सिंह उर्फ मंटन सिंह को टिकट दिया और अब उनका नाम वापस ले लिया है। इस सीट से राजद ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया था। अब कांग्रेस उम्मीदवार के पीछे हटने के बाद अनीता देवी महागठबंधन की उम्मीदवार होंगी। बाबूबरही विधानसभा सीट...

मुख्यमंत्री ने सीवान व सारण में हुई जहरीली शराबकांड को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यानी 17 अक्टूबर को सीवान और सारण जिला में बुधवार को हुई जहरीली शराब कांड की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे घटनास्थल पर जाकर पूरी स्थिति की जानकारी लेकर सभी बिन्दुओं पर सघन जांच करें। मुख्यमंत्री ने एडीजी (प्रोहिबिशन) की पूरी टीम को घटनास्थल पर जाकर उसकी सघन जांच कर इस कांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि पूरे घटनाक्रम की अपने स्तर से लगातार मॉनीटरिंग करते रहें और इस घटना के लिए जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिए। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसका सभी लोग पालन कर रहे हैं। कुछ असमाजिक तत्व समाज में अशांति पैदा करना चाहते हैं, उनसे लोग सतर्क रहें।

यह भी पढ़े : जहरीली शराबकांड : DGP ने कहा- अबतक 24 लोगों की मौत

यह भी देखें :

Related Posts

बिहार चुनाव : VIP और कांग्रेस ने वापस लिए उम्मीदवार, RJD...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन से राहत भरी खबर सामने आई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और कांग्रेस के उम्मीदवारों...

Breaking News : तेजस्वी मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी बनेंगे महागठबंधन के...

Breaking News : तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री, मुकेश सहनी बनेंगे महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत का ऐलान पटना : राजधानी पटना में आज यानी 23 अक्टूबर...

महागठबंधन की बैठक के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं की...

महागठबंधन की बैठक के बीच सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं की भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन शुरू पटना : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel