मुख्यमंत्री ने डॉ. APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का किया उद्घाटन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के राजेंद्र नगर में 21 एकड़ के भू-खंड पर नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित अब्दुल कलाम साइंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर एवं प्रथम तल पर जाकर विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। कार्यक्रम में वहां उपस्थित बच्चों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अब्दुल कलाम साइंस सिटी के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित पांच गैलरी, 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श, ऑडिटोरियम, चार डी थियेटर तथा छात्रों एवं शिक्षकों के लिए डोरमेट्री की सुविधा प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- डॉ. APJ अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। इसके निर्माण कार्य को हमने कई बार देखा है। लंदन में अधिकारियों के साथ जाकर हमने वहां के साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया था। इसके निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है। इस साइंस सिटी को विशिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केंद्र बना है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केंद्र होगा। एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से अपने आप में विशिष्ट होगा। साईंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने इस साइंस सिटी का नामकरण महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया है। अब्दुल कलाम का बिहार के प्रति विशेष लगाव था। हमारे मन में भी उनके प्रति विशेष श्रद्धा थी और हमारे प्रति भी वे स्नेह रखते थे।

Nitish Science City 1 22Scope News

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी पटना में 5 बड़े-बड़े हॉल बनाए गए हैं

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साईंस सिटी पटना में पांच बड़े-बड़े हॉल बनाए गए हैं, जिसमें विज्ञान से संबंधित प्रदर्शों को पांच गैलरी के माध्यम से दर्शाया जा रहा है। BE A Scientist गैलरी, सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी, बेसिक साईंस गैलरी, बॉडी एंड माइंड गैलरी, एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस गैलरी। देश की एक अनुभवी संस्था नेशनल काउन्सिल ऑफ साईंस म्यूजियम (NCSM) के माध्यम से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइर्न्स (CMD) के द्वारा प्रथम चरण में BE A Scientist गैलरी में कुल 12 और बेसिक साईंस गैलरी में कुल 35 विज्ञान प्रदर्शों का अधिष्ठापन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश के निर्देश पर युवा वर्ग के लड़के-लड़कियों के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र नगर, पटना में 21 एकड़ के भूखंड पर साईंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 889 करोड़ रुपए की लागत से साईंस सिटी की स्वीकृति दी गई है और इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Nitish Science City 2 22Scope News

परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा 1 मार्च 2019 को किया गया था

इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एक मार्च 2019 को किया गया था। मुख्यमंत्री के द्वारा परियोजना के निर्माण कार्य का सतत् रूप से अनुश्रवण किया जाता रहा है। उनके द्वारा कई बार परियोजना का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा अच्छे स्तर का साइंस सिटी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भेजा गया। बाद में मार्च, 2024 में मुख्यमंत्री ने स्वयं लंदन स्थित साईंस सिटी का निरीक्षण किया तथा नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और भी आकर्षित करने के लिए बेहतर साईंस सिटी बनाने का निर्देश दिया।

Nitish Science City 4 22Scope News

साईंस सिटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 5 सौ व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया गया है

इस साईंस सिटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पांच सौ व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ स्कूली छात्रों के अध्ययन भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम हेतु परिसर में एक 150 शैय्या वाले डॉरमेट्री का निर्माण किया गया है। परिसर में विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक मुक्त आकाश रंगमंच, घूमने आनेवाले लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया तथा वाहनों की पार्किंग के लिए वाहन पड़ाव का भी निर्माण किया गया है। परिसर में 150 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल भी अधिष्ठापित किए जा रहे हैं।

यह भी देखें :

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त डॉ. एस सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा एस वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Nitish Science City 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन APJ अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img