मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांस घाट क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शवदाह गृह परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य के प्रगति की भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क को नेहरु पथ (बेली रोड) के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट होते हुए जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा।

बांस घाट में शवदाह गृह परिसर का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं – CM नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बांस घाट में शवदाह गृह परिसर का निर्माण निर्धारित समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूर्ण कराएं। यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराएं। मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाकर बेहतर ढंग से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इस पथ का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से नेहरु पथ और जेपी गंगा पथ के बीच सीधी संपर्कता होगी जिससे लोगों को आवागमन में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

CM Bansghat 2 22Scope News

CM Bansghat 3 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, सांसद, विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा मौजूद थे।

CM Bansghat 4 22Scope News

CM Bansghat 1 22Scope News

यह भी पढ़े : देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img