Monday, September 29, 2025

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की मां दुर्गा की पूजा अर्चना, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा और श्री श्री दुर्गा आश्रम शेखपुरा के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

DIARCH Group Bihar News, Jharkhand News & Live Updates

सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की व महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर जाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Nitish Durgapuja 1 Bihar News, Jharkhand News & Live Updates

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने 11,921 करोड़ की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास, कार्यारंभ व उद्घाटन

145,000FansLike
24,800FollowersFollow
628FollowersFollow
629,000SubscribersSubscribe