SUMMER CAMP
गया: बिहार बाल भवन किलकारी के द्वारा चल रहे 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में लगातार बच्चे आ ही जा रहे हैं। अलग – अलग विधाओं में 60 से 70 बच्चे नियमित रूप से शामिल हो रहे हैं। रंगमंच की कला में रंग संगीत का बड़ा ही महत्व है। रंग संगीत के लिए देशभर में बाबा करंत का नाम बड़े ही श्रद्धापूर्वक लिया जाता है।
बिहार में रंग संगीत के साधक संजय उपाध्याय को माना जाता है जिन्होंने अलग-अलग नाटकों में रंग संगीत देने का काम देशभर में करते आ रहे हैं। उनके शिष्य मोहम्मद जॉनी भी रंग संगीत को लेकर विगत डेढ़ दशकों से पटना के रंग मंच पर सक्रिय रंग संगीत के जानकारी मोहम्मद जॉनी इस समर कैंप में विशेषज्ञ के रूप में पिछले एक सप्ताह से नाटक के बच्चों के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न नाटकों से चुने गए नाट्य गीतों को बच्चों के साथ गायन के तौर पर प्रयोग किया है। रंग संगीत के बारे में बताते हुए बच्चों को उन्होंने बताया कि थिएटर में रंग संगीत पूरी तरह से संवाद की तरह होता है, जो एक तरफ गायन है तो दूसरी तरफ कथा को आगे बढ़ने का रास्ता भी है। गायन अमूमन खड़े-खड़े गायकी का किया जाता है रंग संगीत सामूहिक रूप से या अकाल रूप से अभिनेता प्रकट करते हैं जिससे कथा शैली को आगे बढ़ाने में सहायता मिलते आ रही है।
संगत कलाकार के रूप में राजीव कुमार भी पटना से विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने भी रंग संगीत में अलग-अलग तरह के वाद्य वादन का प्रयोग बच्चों के बीच रखा। बिहार का लोकप्रिय नाटक विदेशिया कंपनी उस्ताद अंधेर नगरी चौपट राजा आदि के नाटकों का चुने हुए गीतों के लेकर उन्होंने रंग संगीत में प्रयोग किया। इस बीच किलकारी बिहार वालों के नाट्य प्रशिक्षक मनीष कुमार ने नाटक ‘अंधेर नगरी’ के कुछ दृश्य को बच्चों के साथ खड़ा किया तथा इसके नाटक संगीत को उसमें पिरोनी की कोशिश भी की।
किलकारी बिहार बल भवन के सीपीसी राजीव रंजन श्रीवास्तव जी ने बताया कि आज के दूसरे चरण में चित्रकला के विशेषज्ञ सत्यम शिवम सुंदरम जी का आगमन हुआ। साथ ही साथ कंप्यूटर के विशेषज्ञ विवेक कुमार जी का भी आगमन हुआ और नसीम रूही जी जो मुंबई से चलकर किलकारी आए बच्चों को सूफी एवं गजल गायन की कार्यशाला देने के लिए उनका भी आगमन हुआ।
सभी आए हुए अतिथियों का किलकारी के बच्चों द्वारा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। शाम के समय में बच्चों को फन गेम खिलाया गया जिसमें बैलून रेस था और बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ बच्चों को मनोरंजन के लिए बच्चों पर आधारित कई फिल्म दिखाए गए, जिसमें सुपर 30 तारे जमीन पर ट्वेल्थ फेल 3 ईडियट्स आदि थे। गया समर कैंप अभी लगातार 12 मई तक चलेगा।
गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- गोपालगंज से AIMIM प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, कहा ‘पहली प्राथमिकता होगी…’
SUMMER CAMP SUMMER CAMP SUMMER CAMP
SUMMER CAMP


















