अरुण भारती को चिराग ने दिया सिंबल

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज जा चुका है। इस बीच सियासी पार्टियां अपने-अपने चुनावी रंग में रंग गई है।  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अरुण भारती को प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई के सांसद चिराग पासवान ने अरुण भारती को सिंबल प्रदान किया। इस खास मौके पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजू तिवारी मौजूद थे।

बता दें कि चिराग की पार्टी का एनडीए के साथ गठबंधन है। एनडीए गठबंधन ने बिहार की 40 की 40 सीटों पर अपना-अपना उम्मीदवार उतार दिए हैं। बिहार में एनडीए गठबंधन से चिराग को पांच सीटें दी गई है। वहीं भाजपा (17), जदयू (16), हम एक और रालोपा को एक सीट दी गई है। वहीं पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होना है।

यह भी पढ़े : Breaking : चिराग की सीट से अरुण भारती लड़ेंगे चुनाव 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates