वेतन नहीं मिलने को लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, चले गए हड़ताल पर

मोतिहारी : होली त्योहार से पहले मोतिहारी नगर निगम के सफाई कर्मियों ने वेतन नहीं मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने मोतिहारी के राजा बाजार और बलुआ फ्लाईओवर के पास बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं नगर निगम पर वेतन कम देने वेतन में लगातार घोटाला करने पीएफ अकाउंट नहीं खुलवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

अभी तक होली में हम लोगों को वेतन नहीं दिया है – सफाई कर्मी अवधेश कुमार 

सफाई कर्मी अवधेश कुमार ने कहा कि नगर निगम में अभी तक होली में हम लोगों को वेतन नहीं दिया है। वैसे स्थिति में हम लोगों की होली कैसे मनेगी। वहीं महिला सफाईकर्मी रानी देवी ने कहा कि होली पर्व आ गया है लेकिन अभी तक हम लोग को वेतन नहीं मिला है और लगातार वेतन में कटौती भी की जा रही है। हमलोग इसलिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : अश्लील गाने पर छात्र-छात्राओं का डांस करने का Video Viral…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...