रांची : झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेताओं ने राजधानी रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया.
सीएम हेमंत ने भाई दुर्गा सोरेन को किया याद
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीर सपूतों की धरती है. इसमें हमारे संगठनों के भी कई लोगों ने शहादत दी है, हम सभी शहीदों को नमन करते हैं. आज एक लंबे सफर और संघर्ष के बाद झारखंड के लोगों की भावना की सरकार बनी है. मौजूदा सरकार इन शहीद हुए हमारे सपूतों के सपनों को साकार कर रही है.
बता दें कि अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण दुर्गा सोरेन चौक पर लगाये गए टेंट भी टूट गया. अचानक आंधी और बारिश के कारण लंबे समय तक सीएम हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन को गाड़ी में बैठकर इंतजार करना पड़ा. जब थोड़ी बारिश कम हुई इसके बाद वहां सभी वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंचे और स्व. दुर्गा सोरेन को याद किया.
Highlights







