सीएम हेमंत सोरेन ने कमजोर मानसून को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक, दिये ये निर्देश

रांची. सीएम हेमंत सोरेन ने मानसून में अब तक सामान्य से कम बारिश को लेकर आज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थिति में वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने राज्य के ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम बारिश होने पर चिंता जताई और कहा कि अगर अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति ऐसी ही बनी तो किसानों को राहत देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जानी चाहिए। सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को सभी जिलों में बारिश का आकलन एवं फसलों की बुवाई की स्थिति पर नजर रखने के लिए अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।

सीएम हेमंत सोरेन बोले नीति आयोग की बैठक में रखी जाएगी बात

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस बार भी अब तक कमजोर मानसून की स्थिति देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर धान और अन्य फसलों की की बुवाई पर पड़ रहा है। इस वजह से बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कम बारिश की वजह से कृषि कार्य पर पड़ रहे असर को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें, रिपोर्ट को नीति आयोग की बैठक में मजबूती के साथ रखा जाएगा, ताकि किसानों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से भी सहायता मांगी जा सके।

सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए

मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि अगर कम बारिश की स्थिति आनेवालों कुछ दिनों तक और बनी रहती है तो उससे निपटने की पूरी रणनीति तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेतों में पटवन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाएं। इसके साथ वैकल्पिक कृषि की भी भी तैयारी कर ली जानी चाहिए।

नई सिंचाई योजनाओं की संभावना तलाशें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के सभी जिलों में बारिश का आकलन निरंतर किया जाए। राज्य के जिन-जिन इलाकों में अगर सामान्य से कम बारिश की स्थिति आगे भी बनी रहती है तो वहां किसानों को राहत देने के लिए नई योजनाएं शुरू करने की कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसे क्षेत्र जहां पानी की कमी है, उन क्षेत्रों का सर्वे कराकर वहां नई सिंचाई परियोजनाओं की संभावना तलाशें।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img