सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी कार्यालय होंगे हाजिर

RANCHI: Hemant at ED Office – झारखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद खास होने वाला है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) आज ईडी कार्यालय में हाजिर होने जाएंगे.

उनके साथ भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यकर्ताओं

और समर्थकों के जाने कही संभावना जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि कल से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं

का महाजुटान रांची में शुरु है. किसी भी परिस्थिति से निबटने के

लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी आलाकमान की ओर से कहा गया है.

Hemant at ED Office – ईडी कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा

इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर ईडी कार्यालय की

सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारी संख्या में ईडी कार्यालय (Enforcement Directorate Office) के

सामने पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार

मुख्यमंत्री से ईडी के संयुक्त निदेशक पूछताछ कर सकते हैं.

किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार : बन्ना

वहीं कल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैठक की. बैठक के बाद कल देर शाम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार पर यदि संकट आता है तो महागठबंधन मजबूती के साथ खड़ा है. महागठबंधन में तीन दल शामिल हैं और सभी एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि हम संविधान पर विश्वास करते हैं. मुख्यमंत्री के साथ विधायकों और मंत्रियों के भी ईडी कार्यालय जाने की बात को बन्ना ने नकारा. हालांकि उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी के बस में नहीं है. अगर उन्हें जाने का मन होगा, तो वे जायेंगे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यूपीए के सारे विधायक एकजुट हैं.

रिपोर्ट : मदन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img