देश के सबसे बड़े रबर डैम का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, अब फल्गु नदी में रहेगा पानी

पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

गया : देश के सबसे बड़े रबर डैम ‘गया जी डैम’ का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को उद्घाटन किया.

अब फल्गु नदी में पानी रहेगा, जिससे पिंडदान करने वालों को परेशानी नहीं होगी.

मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर के देवघाट के पास बने ‘गया जी डैम’ और

सीताकुंड जाने के लिए बनाए गए पुल का लोकार्पण भी उन्होंने किया.

मौके पर नीतीश कुमार ने पितृपक्ष मेला महासंगम-2022 की भी शुरुआत की.

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे.

dam1 22Scope News

पितृपक्ष मेला को लेकर प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी- डीएम

इस संबंध में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला पिछले

दो साल के बाद आयोजित किया गया है. इस साल पितृपक्ष मेला में पिछले सालों की तुलना में

अधिक संख्या में तीर्थयात्री आने का अनुमान है.

इसे ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है.

उन्होंने बताया की फल्गु नदी में पानी नहीं रहने के कारण पिंडदान करने वालों को तर्पण देने में

काफी कठिनाइयां होती थी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर फल्गु नदी के तट पर

विष्णुपद मंदिर के नजदीक सालों भर जल उपलब्ध कराने के लिए गया जी डैम का निर्माण कराया गया है.

nitish kumar 4 22Scope News

जानें गया जी डैम की खासियत

रबर डैम की खासियत बताते हुए हाइड्रो कंस्ट्रक्ट के प्रकाश रेड्डी ने बताया कि

यह डैम अपने आप में काफी खास है. योजना के तहत मंदिर के 300 मीटर निम्न प्रवाह में

फल्गु नदी के बाएं तट पर 411 मीटर लंबा, 3 मीटर ऊंचा रबर डैम का निर्माण कराया गया है.

जिसमें 65-65 मीटर लंबाई के छह स्पैन हैं.

इसमें फल्गु नदी के सतही और उप-सतही जल प्रवाह को रोककर जल का संचयन किया गया है

और ठहरे हुए पानी के समय-समय पर प्रतिस्थापन के लिए बोरवेल की स्थापना की गई है.

सीपेज रोकने की व्यवस्था

नदी जल के भू-गर्भ प्रवाह (सीपेज) को रोकने के लिए रबर डैम(गया जी डैम) के एक्सिस के नीचे

और दाएं-बाएं तट के पास नदी तल के नीचे रॉक लेवल तक 1,031 मीटर लंबाई में

आधुनिक तकनीक युक्त शीट पाइल और 300 मीटर में डायफ्राम वॉल का निर्माण किया गया है. ऐसे निर्माण से नदी के जल का भंडारण सुनिश्चित होगा और सीपेज अत्यंत कम होगी.

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img