भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज यानी 17 फरवरी को पुण्यतिथि मनायी जा रही है। देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में सीएम नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के परिजन, जदयू नेता राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्य सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की बातचीत। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा महागठबंधन का दरवाजा खुले रखने से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम विधानसभा से निकल रहे थे तो लालू प्रसाद यादव विधानसभा आ रहे थे उस दौरान हमारी उनसे भेंट हुई और हमने उनका अभिवादन किया। हमारी जिससे भी मुलाकात होती है हम सबका स्वागत करते हैं, उनका अभिवादन करते हैं। ऐसे जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। हम फिर से एनडीए में हैं और यहां हमलोग मिलकर बिहार का विकास करेंगे। भारत रत्न जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर पर कार्यक्रम का आयोजन करवाते रहे हैं और उसमें हम हमेशा आते रहे हैं। जननायक से जुड़े हुए कई कार्यों को हमने करवाया है। 17 फरवरी 1988 ई. को जननायक कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ था। जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल हम यहां आए।

सीएम ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने समय में पिछड़ों और वंचितों के लिए काफी काम किया। आरक्षण का दायरा बढ़ाया। उन्होंने शराबबंदी लागू की लेकिन उनके हटने के बाद शराबबंदी हटा दी गई। हमलोग जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलनेवाले लोग हैं। हमने भी शराबबंदी लागू की। राज्य में जाति आधारित गणना करवाई और आरक्षण का दायरा बढ़ाया। जाति आधारित गणना में सभी परिवारों के आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गई। गणना में पाए गए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हमलोग सहायता दे रहे हैं। जननायक कर्पूरी के आदशों और विचारों को अपनाते हुए हमलोग काम कर रहे हैं। हम बहुत पहले से ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग कर रहे थे। यह खुशी की बात है कि केंद्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है।

‘इंडिया’ गठबंधन से आपके अलग होने के बाद कई अन्य दल भी ‘इंडिया’ गठबंधन से बाहर हो रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन का आगे क्या होगा इससे संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अलग हो गए हैं, बाकी दल क्या कर रहे हैं मुझे नहीं मालूम। हम विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश किये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हम अब उनसे अलग हो गए हैं। हमने इस गठबंधन का नाम कुछ दूसरा सुझाया था लेकिन उनलोगों ने अपनी तरफ से इसका नाम रखा। वे लोग क्या करते हैं, वहीं जानें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में अपनी यात्रा के दौरान आपके खिलाफ बयान दे रहे हैं पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो बोलना है वो बोलते रहें, उससे मुझे कोई मतलब नहीं है। वे मीडिया में बने रहेने के लिए कुछ भी बोलते हैं। हमने बिहार में जाति आधारित गणना करवाई इसकी चर्चा नहीं करते हैं। हमारे कामों के बारे में कुछ नहीं बोलते ।

महागठबंधन सरकार के कुछ मंत्रियों के विभागों के खिलाफ आपने जांच का आदेश दिया है, पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग कार्यों की समीक्षा करते हैं। कोई गड़बड़ी होगी तो उसकी जांच होगी। हम किसी को गड़बड़ नहीं करने देंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमारे साथ और आठ मंत्री काम कर रहे हैं। सभी काम हो रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार समय पर हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए की सीटों की संख्या 400 से अधिक होगी। पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसबार हमलोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पिछली बार से अधिक संख्या में लोकसभा की सीट जीतेंगे।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img