प्रगति यात्रा के दौरान आज शिवहर व सीतामढ़ी में रहेंगे CM नीतीश

सीतामढ़ी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर हैं। पहले दिन बेतिया तो दूसरे दिन मोतिहारी के दौरे पर थे। प्रगति यात्रा के दौरान आज यानी 26 दिसंबर को वह शिवहर और सीतामढ़ी के दौरे पर रहने वाले हैं। शिवहर में 187 करोड़ की 53 योजनाओं का उद्घाटन व 177 का शिलान्यास करेंगे। रीगा में सीएम नीतीश चीनी मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव स्थित सतुवानी पोखर के समीप विभिन्न विभागों के करोड़ों के कार्यों का शुभारंभ करेंगे। सीएम नीतीश दोनों जिलों में क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की स्थिति जानेंगे। लोगों से समस्याओं से अवगत होंगे। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर, उनकी भी राय जानेंगे।

CM करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम नीतीश कुमार चीनी मिल प्रबंधन और गन्ना किसानों से बातचीत करेंगे। वहां से मनियारी गांव जाकर जल, जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत विकसित तालाब और ध्यान केन्द्र ओपन जिम का लोकार्पण करेंगे। सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। साढ़े तीन बजे वे पटना लौट आएंगे।

यह भी देखें :

4 जनवरी से प्रगति यात्रा का दूसरा चरण 

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसंबर को चंपारण से प्रारंभ हुआ है। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा चार जनवरी 2025 से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ का उद्देश्य राज्य में विकास योजनाओं की समीक्षा करना और विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को तेज करना है। इस यात्रा के दौरान आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग इसे एक प्रभावी और तेज प्रक्रिया बनाता है।

यह भी पढ़े : प्रगति यात्रा के दौरान मोतिहारी पहुंचे नीतीश, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

महीप राज की रिपोर्ट 

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...