स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश की बड़ी घोषणा, 10 लाख नौकरी के साथ 10 लाख रोजगार का एलान

पटना : 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है.

उन्होंने 10 लाख नौकरी के साथ 10 लाख रोजगार का एलान किया है.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार का गठन होते ही इस पर काम शुरू हो गया है.

हमलोग बिहार को और विकसित करेंगे. हमारे साथ अब नई पीढ़ी के लोग जुड़े हैं.

उप मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि

हम सबलोग मिलकर तेजी से बिहार बढ़ाएंगे, विकसित बिहार बनाएंगे.

cm nitish tej 22Scope News

राज्यवासियों से क्या बोले नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान पर तिरंगा फहराया.

राज्यवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”हम लोग बड़ी संख्या में रोजगार देंगे. नौकरी वाली बात है कि हम लोग एक साथ हैं. हमारा कंसेप्ट है कि हम कम से कम 10 लाख तक कर दें. हम तो यही कहेंगे, बच्चे बच्चियों की नौकरियों के लिए भी और उसके अलावा हर तरह से उसके रोजगार के लिए. नौकरी और रोजगार का इतना इंतजाम कराएंगे, सरकारी और सरकार के बाहर भी. इतना ज्यादा काम बढ़ना चाहिए. हमारा मन तो है कि इसे हम 20 लाख तक पहुंचाएं. इसके लिए हम हर दिशा में काम करेंगे.”

20 लाख युवाओं को नौकरी

बता दें कि देश आज 76वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. वहीं राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन की. इस दौरान गांधी मैदान से बिहार वासियों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ी घोषणा की. उन्होंने घोषणा की है कि बिहार आने वाले सालों में युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की तैयारी कर रही है. इसमें से 10 लाख नौकरियां सरकारी होंगी तथा 10 लाख रोजगार दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से की जाएगी.

सीएम की घोषणा पर तेजस्वी यादव ने जताई खुशी

वहीं 10 लाख रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा किए गये घोषणा को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार और नौकरी देगी. इस पर हम लोग काम कर रहे हैं.

सरकार बनने के बाद से चर्चा में 10 लाख नौकरियों का वादा

दरअसल, नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है. महागठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी लालू यादव की आरजेडी है. आरजेडी ने 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणापत्र में वादा किया था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां देंगे. अब बीजेपी तेजस्वी यादव के इस वादे को याद दिला रही है.

रिपोर्ट : शक्ति

Poputaion of Patna

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img