युवा संसद के रूप में छात्र संघ चुनाव कराने का CM Yogi ने दिया संकेत

प्रयागराज : युवा संसद के रूप में छात्र संघ चुनाव कराने का CM Yogi ने दिया संकेत। छात्र संघों और उनके चुनाव पर लगी रोक वाले अति संवेदनशील छात्र-राजनीति के मसले पर अब यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने नई तान छेड़ दी है।

इसे वह नए तेवर, कलेवर और फ्लेवर में भी शुरू करने का संकेत अपनी ओर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दे गए।

CM Yogi आदित्यानाथ ने कहा कि – ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बात का बार-बार उल्लेख किया है कि राजनीति में अच्छे तथा पढ़े-लिखे युवाओं को आना चाहिए। विश्वविद्यालय को तय करना चाहिए कि क्या छात्र संघ की जगह युवा संसद का गठन किया जा सकता है?’

युवा संसद के कार्यशैली का भी CM Yogi बता दिया खाका…

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के लिए छात्र संघ के विकल्प रूप में युवा संसद की नई तान छेड़ने के क्रम में CM Yogi ने युवा संसद के होने वाले प्रारूप और कार्यशैली या कार्यपद्धति का भी उल्लेख किया है।

CM Yogi  ने कहा कि – ‘कक्षा के प्रथम वर्ष में कोई भी छात्र चुनाव न लड़े। प्रत्येक क्लास में पहले प्रतिनिधि चुने जाएं तथा फिर उन प्रतिनिधियों में तय किया जाए कि प्रथम, द्वितीय वर्ष अथवा परास्नातक कक्षा के कौन से विद्यार्थी चुनाव के लिए स्वयं को तैयार कर सकते हैं तथा कौन से विद्यार्थी चुनाव लड़ेंगे। समाज को दिशा प्रदान करने वाले विद्यार्थी इस क्षेत्र में आगे जाने चाहिए’।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत संबोधन देते सीएम योगी आदित्यनाथ।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत संबोधन देते सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi  की खरी-खरी : तय समय पर हों छात्र संघ रूपी युवा संसद के चुनाव

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने यह भी साफ कर दिया कि छात्र संघ के विकल्प रूप में काम करने वाली युवा संसद के चुनाव की समयबद्धता रहे और उसका कड़ाई से अनुपालन है। छात्र संघ चुनावों की समयबद्धता बिगड़ने से छात्रों की पढ़ाई का मूल काम प्रभावित होने का अंदेशा रहता है।

इसी ओर संकेत करते हुए CM Yogi ने आगे कहा कि – ‘चुनाव लड़ने की एक समय सीमा होनी चाहिए। इसका अतिक्रमण नहीं किया जाना चाहिए। हम विद्यार्थी की कोई उम्रसीमा तय नहीं कर सकते। जिन्हें विश्वविद्यालय में लंबे समय तक रहना है, वह शोध कार्य से जुड़ सकते हैं।

…चुनाव का समय क्या होगा यह पहले से ही तय कर लिया जाना चाहिए। चुनाव के लिए ओपन डिबेट का आयोजन किया जाना चाहिए।

…सत्र नियमित कर व 15 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए छात्र संघ का चुनाव करवाया जाना चाहिए। इसके बाद विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य किया जाना चाहिए’।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।

CM Yogi बोले – युवा शक्ति को जाति, मत और मजहब आदि के आधार पर न बांटा जाए…

इसी क्रम में CM Yogi आदित्यनाथ ने आगे कहा कि – ‘मैं युवाओं को कल का नहीं बल्कि आज का नागरिक मानता हूं। युवा कल का भविष्य भी है। युवाओं ने जब भी अंगड़ाई ली है, कुछ न कुछ परिवर्तन जरूर हुआ है। युवाओं ने प्रत्येक कालखण्ड में समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।

…यदि युवा शक्ति को जाति, मत तथा मजहब आदि के आधार पर बांटा जाएगा तो यह युवा शक्ति तथा प्रतिभा का विभाजन होगा। यह युवाओं के विकास की धारा को अवरोधित करने का कार्य भी करेगा। जो लोग जाति मत या मजहब के आधार पर विभाजन की खाई को चैड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें कभी आगे बढ़ने नहीं देना चाहिए’।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img