कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022: कुकही टीम ने जीता मैच

दूसरे दिन खड़गड़ा और पतरिया ने खेला ड्रा

हुसैनाबाद (पलामू) : कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022- हुसैनाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में

खेले जा रहे कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 के दूसरे दिन दर्शकों को

दो रोमांचक मैच देखने को मिला. पहला मैच खड़गड़ा और पतरिया के बीच खेला गया,

जिसमें दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर रहा.

वहीं दूसरे मैच जमुआ बनाम कुकही के बीच खेला जा रहा है जिसमें कुकही की टीम 1 गोल जीत दर्ज की.

फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हजारों दर्शकों की भीड़ देखी गयी. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

football1 22Scope News

कर्नल के पिता ने खिलाड़ियों को किया उत्साहवर्धन

दूसरे दिन मैच के मुख्य अतिथि कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह के पिता और सेवानिवृत्त शिक्षक गोवर्धन सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने बताया कि खेल को खेल भावना से खेलें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का कोशिश करें.

football2 22Scope News

रोजगार का सशक्त माध्यम है खेल- कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह

कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा क्लब इस टूर्नामेंट के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को इंगित कर रहा है. खेल के माध्यम से मानवता, एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं. यही नहीं खेल शारीरिक, मानसिक विकास के साथ रोजगार के भी सशक्त माध्यम हैं. इसलिए इस दिशा में भी प्रयास करने के लिए भी सोचना चाहिए.

football3 22Scope News

कर्नल कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022: ये रहे उपस्थित

मैच के दौरान क्लब के महासचिव मनोज शर्मा, निर्णायक नेहाल मिर्जा, सगीर अहमद एसएम अकरम, विनय कुमार सिंह, गोविंद कुमार नीरज कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह व हजारों दर्शक मौजूद रहे. बता दें कि कल दो मैच खेले जायेंगे. यह मैच हैदरनगर बनाम रपुरा और देवरी कलां बनाम सरहु के बीच खेला जाएगा.

Saffrn

Trending News

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img