अनुकंपा घोटाले का हुआ पर्दाफाश, जीवित पिता को मृत बता सरकारी नौकरी लेने पहुंचा युवक

136
अनुकंपा घोटाले का हुआ पर्दाफाश, जीवित पिता को मृत बता सरकारी नौकरी लेने पहुंचा युवक
अनुकंपा घोटाले का हुआ पर्दाफाश, जीवित पिता को मृत बता सरकारी नौकरी लेने पहुंचा युवक
Advertisment

दरभंगा : दरभंगा में जिला अनुकंपा समिति की बैठक के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसने प्रशासन को सकते में डाल दिया। जहां एक जीवित कर्मचारी को उसके पुत्र ने मृत बताकर सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश की। लेकिन जब मृत बताए कर्मचारी खुद जिला कार्यालय में उपस्थित हो गए तो पूरे फर्जीवाड़े की पोल खुल गई।

Advertisment

Goal 22Scope News

चतुर्थवर्गीय कर्मचारी विष्णु देव यादव को मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृत दिखाया गया

पथ प्रमंडल दरभंगा के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी विष्णु देव यादव को मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृत दिखाया गया। उनके बेटे विकास कुमार यादव ने इसी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर अनुकंपा के आधार पर नौकरी की सिफारिश करवा ली। 30 मई को इस सिफारिश को जिला अनुकंपा समिति की ओर से पारित भी कर दिया गया था। समिति की बैठक में सच्चाई सामने तब आई। जब कर्मचारी विष्णु देव यादव ने खुद जीवित अवस्था में उपस्थित होकर समिति के सदस्यों को यह बताया कि उनके नाम से उनके पुत्र ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी के लिए आवेदन किया गया है।

पिता के जिंदा रहते पिता के मौत का अफवाह

आपको बता दें कि गलत ढंग से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना। अनुकंपा पर नौकरी लेने पहुंचने के मामले को दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने बेहद गंभीरता से लेते हुए नियुक्ति की सिफारिश को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस फर्जीवाड़े में शामिल सभी व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। जिसमें विकास कुमार यादव उनकी मां शांति देवी और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी शामिल है।

यह भी पढ़े : बेलही गांव में आधी रात डकैती, अपराधियों ने महिलाओं के जेवर लूटे…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Advertisement