Congress और राजद ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा/खगड़िया: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश शोकाकुल है। मधेपुरा में भी लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। मधेपुरा के मुरलीगंज के सार्वजनिक दुर्गा स्थान परिसर मे युवा राजद ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हे याद किया।

इस दौरान युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश में एक युग के अंत के बराबर है। उनके निधन से पूरे देश के लोग शोक मे डूब गए हैं, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

इसके साथ ही खगड़िया में जिला कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। खगड़िया कांग्रेस कार्यालय मे जिला कांग्रेस कमिटी की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक विद्वान, महान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता खो दिया है।

उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से देश की सेवा की। अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सूचना का अधिकार कानून लाए, देश में भुखमरी न हो इसके लिए उन्होंने सुरक्षा बिल कानून लाया। उन्होंने देश में आर्थिक मंदी को सुधारने का काम किया तथा किसानों को हज़ारों करोड़ का कर्जा माफ किया।

देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा। उनके द्वारा किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। खगड़िया जिला काँग्रेस कमिटी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नया जामताड़ा बन रहा है Patna का रामकृष्णा नगर

रमण कुमार और राजीव कुमार की रिपोर्ट

Congress Congress Congress Congress
Congress
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img