चिराग की मां को गाली के मामले में CONGRESS के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘होना चाहिए…’

बिहार के चार लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे बिहार दौरे पर आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के कटिहार और किशनगंज लोकसभा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी मदन मोहन झा ने कहा कि सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

वहीं एनडीए के चार सौ पार सीटें जीतने की बात पर मदन मोहन झा ने कहा कि पहले ही किसी को कैसे पता चल रहा है कि वे 400 सीटें जीत रहे हैं। वहीं चिराग पासवान की मां को गाली दिए जाने के सवाल पर मदन मोहन झा ने कहा कि अभी हमने वीडियो देखा नहीं है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो इसका विरोध होना होना चाहिए। सभी का सम्मान सर्वोपरि है और सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खड़गे जी का कार्यक्रम है किशनगंज और कटिहार में हम वहीं जा रहे हैं। कल राहुल गांधी भी भागलपुर आ रहे हैं। हमलोग उसी तरह से अपना कार्यक्रम बना रहे हैं। सभी को काम दिया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- VOTING के बीच कई जगहों पर मशीनों में आई गड़बड़ी, बदले गए मशीन

CONGRESS

CONGRESS
CONGRESS
CONGRESS
CONGRESS

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img