बिहार में इस दिन से Congress करेगी चरणबद्ध आंदोलन, अखिलेश सिंह ने कहा…

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने से केंद्र सरकार के इंकार के बाद से विपक्ष केंद्र सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है। अब कांग्रेस ने राज्य में आंदोलन की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा की है। मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार वर्ष 2005 से विशेष राज्य का दर्जा की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी जब मजबूती से वे केंद्र सरकार का हिस्सा हैं तब अचानक अपना पैर पीछे क्यों खिंच लिए।

उन्होंने कहा बिहार को जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता कांग्रेस बिहार में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेगी। आंदोलन की रूप रेखा बताते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि 12 अगस्त को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ता प्रेस वार्ता करेंगे और फिर 13 और 14 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

धरना प्रदर्शन में सभी स्थानीय विधायक और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। दूसरे चरण में हम जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और फिर राज्य स्तर पर। नीति आयोग के रिपोर्ट में भी बिहार को सबसे नीचे दिखाया गया है फिर भी भारत सरकार ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जा की मांग को ख़ारिज कर दिया है, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को मुर्ख बना रहे हैं। पहले के बिहार में और अब के बिहार में काफी अंतर आया है।

कांग्रेस के राज्य में बिहार विकास के मामले में अव्वल राज्य था लेकिन जब से झारखंड अलग हुआ है तब से बिहार पिछड़ता ही चला गया। पहले बिहार की चीनी मीलों से हमेशा धुआं निकलता था लेकिन अब सारा धुआं गायब हो गया है। बिहार में कोई भी चीनी मिल नहीं चल रहा है। एक वर्ष पहले ही गया के महाबोधि कॉरिडोर बनाने का निर्णय हुआ था लेकिन एक बार फिर उसे बजट में शामिल किया गया है। बिहार झारखंड का एकमात्र ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ धाम का जिक्र तक कहीं नहीं किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Bronze Medal जीतने पर CM ने अमन सेहरावत को दी बधाई

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Congress Congress Congress

Congress

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img