Saudi Arab से रची साजिश, डेढ़ लाख में दिया सुपारी, पत्नी के साथ था…

Saudi Arab

भोजपुर: भोजपुर में पिछले महीने उप मुखिया दीपक कुमार साह को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन शूटर को भी गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का मुख्य सूत्रधार अभी सऊदी अरब में है और उसने सऊदी अरब में ही पूर्व मुखिया की हत्या की साजिश रची थी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उप मुखिया का आरोपी मुन्ना यादव के पत्नी के साथ अवैध संबंध था। दोनों अक्सर बातें करते रहते थे। इस बात की भनक मुन्ना यादव को लग गई। मुन्ना सऊदी अरब में रह कर काम करता है। उसने सऊदी अरब में ही हत्या की साजिश रची और उसने वहीँ से तीन लोगों को हत्या की सुपारी दी। हत्या में शामिल तीन आरोपी की पहचान भोजपुर के रहने वाले पप्पू कुमार और सुनील कुमार एवं सोनू के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि मुन्ना ने पप्पू और सुनील को एडवांस के तौर पर 20-20 हजार रूपये दिए थे और फिर सोनू को कैश लेकर भेजा था। तीनो ने मिल कर उप मुखिया दीपक साह को गोली मारी। घटना के बाद जख्मी दीपक साह ने संदेश थाना में मामला दर्ज कराया गया था।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी गई। विशेष टीम ने पप्पू, सोनू और सतीश को घटना में उपयोग किए गए मोटरसाइकिल के साथ सहार थाना क्षेत्र बागीपुल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पप्पू की निशानदेही पर उसके घर से घटना में उपयोग किए गए एक देसी कट्टा,दो जिंदा गोली बरामद किया गया।

एसपी राज ने बताया कि पकड़े गए शूटर पप्पू व सतीश कुमार पूर्व के लूट के कांडों में रोहतास के बिक्रमगंज और पिरो थाना से जेल भेजा गया है। इन सभी के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। दीपक कुमार साह खंडोल पंचायत के वार्ड नंबर-14 के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया है। उसके दोस्त लव पंडित ने बताया कि दीपक गांव में किराना दुकान चलाते हैं। हर दिन की तरह रविवार की सुबह अपनी दुकान से बाइक पर किराना का सामान लाने जा रहा थे। चलती बाइक पर ही उन्हें गोली मारी गई।

यह भी पढ़ें-   गया का Top Ten में शामिल 50 हजार का इनामी कुख्यात गिरफ्तार

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Saudi Arab Saudi Arab Saudi Arab Saudi Arab

Saudi Arab

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img