राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा होनेवाली महासभा को लेकर सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने की प्रेस वार्ता, जयराम को लेकर कही बड़ी बात

  • झारखंड के किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र बनाया जा रहा

रिपोर्टः शशांक शेखर/ न्यूज 22स्कोप

हजारीबागः सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने जिले के डीवीसी गेस्ट हाउस में आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य यह बताना था कि आगामी 9 अगस्त को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के द्वारा दिल्ली में एक बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें झारखंड के किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र बनाया जा रहा है, जिसे सरकार को सौंपा जाएगा। हम उस जुलूस के माध्यम से चर्चा करेंगे की किसानों के लिए एक न्यूनतम मूल्य तय की जाए तथा उनकी कर्ज माफी की जाए एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

25 नवंबर को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 25 नवंबर को भारत के सभी राज्य की राजधानी में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया है। उसे लेकर भी चर्चा किया जाएगा। उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर कहा कि वह I.N.D.I.A गठबंधन के साथ हैं और झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भी I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा है लेकिन उन्हें अब यह तय करना है कि वह झारखंड में I.N.D.I.A गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे या अपने बलबूते चुनाव मैदान में आएंगे।

जयराम को लेकर कही बड़ी बात

जयराम महतो के सवाल पर उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि वह किसी जयराम को नहीं जानते, अगर उन्हें चुनाव में आना है तो पहले अपनी नीति बतानी होगी तथा यह देश की राजनीति का सवाल है। उन्हें चुनाव में आना ही है तो वह नगर पालिका का चुनाव लड़े।

 

 

Saffrn

Trending News

Bihar Weather Report Today: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, आंधी-बारिश...

Bihar Weather Report Today: बिहार में एक बार फिर कुदरत का मिजाज कड़ा होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज,...

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img