सनकी व्यक्ति ने 4 लोगों को कूच-कूचकर की हत्या

मधुबनी : बिहार के मधुबनी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक सनकी व्यक्ति ने ससुराल में अपनी पत्नी, दो मासूम बच्ची और सास की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दिया और फरार हो गया। बताया जाता है कि हत्यारा पवन महतो बाहर मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ससुराल आया था। सास से हमेशा रुपए की मांग करता था। सास मजदूरी कर अपनी पुत्री और उसके बच्चे की परवरिश किया करती थी।

आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को पवन महतो के द्वारा सास से रुपया की मांग की गई थी। जिसे उसकी सास प्रमिला देवी ने देने असमर्थता जताई तो सनकी पवन महतो ने देर रात अपनी पत्नी हिरण देवी, बेटी प्रिया (4 साल), बेटी प्रीति (6 साल) और प्रमिला देवी (60 साल) की जाता पीसने वाला पत्थर से कूच-कूचकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया।

सनकी व्यक्ति – 

वहीं घटना को अंजाम देता देख पवन महतो के साले के दो बच्चे जान बचाकर भाग निकले और छुप गए। दोनों बच्चे सुबह होने पर आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके घटना की सूचना पर झंझारपुर के डीएसपी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरभंगा जिला के आवाम गांव निवासी हत्यारे पवन महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी में जुटी है।

यह भी पढ़े : मधुबनी में स्टेशनरी दुकान में मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना पर आधा दर्जन दुकानों में छापेमारी, फिर…

यह भी देखेंhttps://youtube.com/22scope   

अमर कुमार की रिपोर्ट

सनकी व्यक्ति

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img