राज्य में Crime Control है मुख्य उद्देश्य, मुजफ्फरपुर में नए डीजपी ने…

मुजफ्फरपुर: बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद आलोक राज को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। बिहार पुलिस मुखिया पद को संभालते ही डीजीपी आलोक राज एक्टिव नजर आ रहे हैं और राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रक्रियाओं में जुट गए हैं। इसी कड़ी में रविवार को नए डीजीपी आलोक राज मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। मुजफ्फरपुर में डीजीपी आलोक राज को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

मुजफ्फरपुर में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीजीपी ने अधिकारियों को आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कई टिप्स और निर्देश दिए।इस दौरान डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर आने का उनका मुख्य उद्देश्य यहां के पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्द्धन था। वहीं उन्होंने बताया कि बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर भी अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सुरक्षा देना और उन्हें सुरक्षित महसूस करवाना पुलिस की जिम्मेवारी है और निश्चित रूप से क्राइम कंट्रोल की दिशा में बिहार की पुलिस अपना बेहतर देगी और राज्य में कानून का राज चलेगा। बता दें कि डीजीपी मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान अपने पैतृक गांव सरैया प्रखंड के गोपलगपुर नेउरा भी गए और वहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बातचीत की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    नीतीश कुमार BJP के साथ जाते ही हो गए आरक्षण विरोधी, तेजस्वी यादव ने…

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Crime Control Crime Control Crime Control

Crime Control

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!