CRIME : दो भाइयों ने अपनी बहन को दी प्यार करने की इतनी भयानक सजा, कुल्हाड़ी से…..

चार लोग क्या कहेंगे, समाज क्या कहेगा , समाज का डर इतना बढ़ जा रहा है कि लोग अब एक-दूसरे की जान लेने पर भी नहीं कतरा रहे हैं. जो समाज प्रेमी जोड़े के प्यार करने पर समाज की चिंता करने लगता  है वो समाज किसी की जान लेने पर एक बार नहीं सोचता कि समाज इन्हें क्या कहेगा.

हम समाज की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि समाज की आड़ में दो भाइयों ने अपनी सगी बहन को ही मौत के घाट उतार दिया. चतरा के सेहदा गांव से हृदयविदारक घटना सामने आई है. दो भाइयों ने अपनी ही सगी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके पीछे की वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे. भाइयों ने बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर अपनी बहन को मार डाला.

Cesto mart add 17 22Scope News

सेहदा गांव के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के दो भाइ रंजित भारती और संटु भारती को जब पता चला कि उनकी नाबालिग बहन का हिंदियाकला निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग है तो उन्हीं यह बात रास नहीं आई. संटु और रंजित ने युवक को अपनी बहन से मिलने जुलने से मना किया लेकिन वो नहीं माना. बात आगे तब बढ़ गई जब युवती और युवक शादी करना चाहते थे. लेकिन दोनों अलग जाति के थे, भाइयों को यह अंतरजातीय विवाह मंजूर नहीं था.

जिसके बाद संटु और रंजित ने युवक को अपने गांव बुलाया और अपनी बहन और उसके प्रेमी को जंगल की तरफ ले गए और दोनों भाइयों ने युवक की जमकर पिटाई की युवक जैसे तैसे वहां से भागने में सफल हुआ लेकिन भाइयों ने अपना गुस्सा अपनी ही बहन पर निकाल दिया और उसे टांगी से काट कर मार डाला.

इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img