गजब ! पौधे के नाम पर ठगी, करोड़ो रुपए……

Hazaribagh- हजारीबाग में पौधारोपण के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों से पौधरोपण के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है।

मामले में कार्रवाई करते हुए हजारीबाग मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र पांडे को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी प्रदीप राय की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें-ढुल्लू के डर से विपक्ष से कोई नहीं बनना चाहता उम्मीदवार:अमर बाउरी 

अर्जुन प्रसाद यादव ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुफ्फसिल थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने प्रज्ञा सेवा संस्थान, ओरिया में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने के एवज में ग्रामीणों से राशि की वसूली की थी।

पौधे बड़े होकर विशाल वृक्ष बनने का दिया था झांसा

ग्रामीणों को बताया गया था की ये पौधे बड़े होकर विशाल वृक्ष बन जाएंगे। इनकी लकड़ियां बेचकर उन्हें लाखो का मुनाफा होगा। उनके झांसे में आकर उन्होंने तीन एकड़ जमीन जो संस्था के नाम पर लीज पर ली गई थी उसी में करीब सात लाख पंचानबे हजार रुपए का उन्होंने निवेश किया।

ये भी पढ़ें-यहां पुलिस पर ही ग्रामीणों ने कर दिया हमला, SI सहित 4 जवान…… 

प्राथमिकी के अनुसार इसी तरह सात या इस से ज्यादा रकम का निवेश डेढ़ सौ ग्रामीणों ने उक्त संस्था में किया था। इसके कुछ दिन बाद ही उक्त दोनों आरोपी किसानों का करोड़ों रुपए लेकर भाग गए। जब उनके भागने के बाद ठगी के शिकार लोगों ने जांच-पड़ताल की तो कार्यालय में ताला बंद मिला।

उनके मोबाइल बंद मिले। यहां तक कि उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड सब जाली पाए गए। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रतर करवाई की जा रही है

Related Articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव: नबीनगर में पवन सिंह दिखाएंगे दम या फिर विजय _वीरेंद्र.. बहादुरगंज में पतंग लालटेन या..?
07:01
Video thumbnail
रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, मल्लिकार्जुन समेत कई बड़े नेता हो रहे शामिल
00:00
Video thumbnail
बिहार चुनाव: बहादुरगंज में ओवैसी ने पतंग उड़ाने के लिए हवा बना ली या RJD जलाएगा लालटेन? NDA कहां?
12:11
Video thumbnail
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने किसे बताया देश का दुश्मन और किसे कहा नहीं चलेगी तेरी चालाकी !!
04:41
Video thumbnail
संविधान रैली में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह,कहा संविधान बचाने के लिए हम.... | Ranchi
23:55
Video thumbnail
पटना में BPSC छात्रों का हंगामा, CM आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज | Bihar
09:35
Video thumbnail
देवनिका अस्पताल के डायरेक्टर अनंत सिन्हा ने उपलब्धियां गिनाते दिया बड़ा संदेश, कहा-"महज सा.."| Ranchi
02:41
Video thumbnail
पहलगाम आतंकी हमले के 12 दिन बाद बिहार में ALERT, ISI की गतिविधियों को देखते हुए बॉर्डर पर चौकस..
07:13
Video thumbnail
कितनी व्यापक होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, जुटेंगे ये दिग्गज, कार्यकर्ताओं को क्या..- Live
19:45
Video thumbnail
कितनी व्यापक होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, जुटेंगे ये दिग्गज, कार्यकर्ताओं को क्या..- Live
11:09
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -