Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: अंतरराष्ट्रीय ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़

साइबर पुलिस ने पाकिस्तानी कनेक्शन वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया। एक आरोपी गिरफ्तार, छह राज्यों के बैंक अकाउंट होल्ड।


Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed : साइबर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा पाया गया है। इस कार्रवाई में पूर्वी चंपारण जिले के शंकर सरैया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुंशीईनार गांव निवासी तनवीर आलम उर्फ हैदर तुरकौलिया को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में रहकर साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहा था।

Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर हो रहा था ऑपरेशन

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी तनवीर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था। उसे स्कैनर और सीडीएम से जुड़े ऑडियो व चैट के जरिए निर्देश दिए जाते थे। साइबर डीएसपी अभिनव पराशर के अनुसार, आरोपी के नेटवर्क में झारखंड से जुड़ा साइबर ठग मयंक भास्कर भी शामिल है, जो फिलहाल फरार है। मयंक झारखंड के रामगढ़ जिले के बिजुलिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: छह हजार सदस्यों वाला टेलीग्राम नेटवर्क

पुलिस के लिए चौंकाने वाली जानकारी यह रही कि इस गिरोह का एक टेलीग्राम ग्रुप बैंक अकाउंट सेलर सिमकार्ड नाम से संचालित हो रहा था, जिसमें करीब छह हजार युवक जुड़े हुए थे। इस ग्रुप का इस्तेमाल फर्जी बैंक अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-बिक्री के लिए किया जा रहा था। इसके अलावा सभी सदस्य एक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भी आपस में जुड़े थे।

  • अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश

  • पाकिस्तानी कनेक्शन की पुष्टि

  • एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

  • छह हजार सदस्यों वाला टेलीग्राम नेटवर्क

  • छह राज्यों के बैंक अकाउंट किए गए होल्ड


Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: छह राज्यों के बैंक अकाउंट पर लगी रोक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि तनवीर और मयंक के बैंक अकाउंट देश के छह राज्यों में फैले हुए हैं। इनमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्य शामिल हैं। इन सभी खातों को चिन्हित कर होल्ड कर दिया गया है। शुरुआती जांच में एक महीने के भीतर लाखों रुपये के लेनदेन की पुष्टि हुई है।

Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: होटल से बरामद हुए ठगी के उपकरण

तनवीर की निशानदेही पर छतौनी स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां उसका सहयोगी मयंक भास्कर ठहरा हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मयंक फरार हो गया। उसके कमरे से चार पीओएस मशीन, तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक और चेकबुक बरामद की गई है। मोबाइल की जांच में पाकिस्तानी कनेक्शन से जुड़े चैट और रिकॉर्डिंग के ठोस साक्ष्य मिले हैं।

Cyber ​​Fraud Gang with Pakistan Connection Exposed: ऐसे होता था साइबर ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी की रकम पहले किराये पर लिए गए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती थी। इसके बाद मयंक और तनवीर जैसे स्थानीय ऑपरेटर एटीएम के माध्यम से पैसा निकालते थे और फिर पाकिस्तान में बैठे आकाओं द्वारा बताए गए खातों में रकम जमा कर देते थे। इस पूरे नेटवर्क के बदले उन्हें 14 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। पीओएस मशीन के जरिए लेनदेन की रसीद भी प्राप्त की जाती थी।

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img