नवादाः जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के दोना गांव के पास ई-रिक्शा की चपेट में आने से बहू की मौत हो गई. जबकि सास गंभीर रूप से जख्मी है. जख्मी सास को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा को पकड़ लिया है. वहीं बहू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक महिला की पहचान दोना गांव निवासी सत्येंद्र पाल की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में किया गया. वहीं जख्मी सास का नाम शांति देवी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दोनों सास बहू खेत की ओर से बकरी लाने जा रही थी, तभी सड़क पार करने के दौरान यह घटना घटी है.


