Nakati Dam से महिला और बच्चे का शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में…

जमुई: जमुई के नकटी डैम से एक महिला और एक मासूम का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव पानी से निकाल कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के नागी नकटी डैम की है जहां डैम से एक महिला और उसके डेढ़ वर्ष के बेटा का शव बरामद हुआ है। मृतिका की पहचान कर्मा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी रिंकू देवी और पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई। मामले में मृतिका के पति पप्पू यादव ने बताया कि मृतिका बच्चे के साथ रविवार से ही लापता थी जिसकी खोजबीन करने के बावजूद कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार को उसका शव डैम में बरामद होने की सूचना मिली। वहीं मृतिका के पिता ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि महज 2200 रुपए के लिए पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और पति अक्सर मृतिका को प्रताड़ित करता था। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतिका के पिता के बयान के आधार पर मृतिका के पति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   मंत्री मंगल पांडे का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- जनता उनको बना दिया है बेरोजगार, कोई काम नहीं…

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Nakati Dam Nakati Dam Nakati Dam

Nakati Dam

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img