बोधगया : बोधगया थाना क्षेत्र के खराती गांव में एक युवक का सिर कटी लाश बरामद किया गया है। सिर कटी लाश की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वहीं मृतक की पहचान पहछती के रहने वाले सुजीत चौधरी के रूप में हुई है। वह पास में ही एक साबुन फैक्ट्री में काम करता था और कई दिनों से घर से लापता था।
बता दें कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि 10 से 15 दिन पुराना है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों का मानना है कि इसकी हत्या कर शव को फेंका गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बोधगया थाना के डीएसपी पहुंचकर जांच में जुट गई है।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







