पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी की मौत, फंदे से लटकी मिली लाश

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटीआर (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) की मौत हो गई.

वे हैदराबाद (Hyderabad) में सोमवार को अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच जारी है.

उमा माहेश्वरी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक एनटी रामाराव की 12 संतानों में सबसे छोटी थीं.

उमा माहेश्वरी का फंदे से लटका मिला शव- अधिकारी

बताया जा रहा है कि माहेश्वरी पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का

सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कथित रूप से अपने घर में आत्महत्या कर ली.

वह 57 वर्ष की थीं. उमा माहेश्वरी की बेटी, दामाद और

अन्य लोगों को जब उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने माहेश्वरी का शव फंदे से लटका हुआ पाया. अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि उन्होंने संभवत: अवसाद के कारण यह कदम उठाया होगा.

चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और परिवार के सदस्य उनके आवास पर पहुंचे

पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और नारा भुवनेश्वरी उनकी बहनें हैं. नारा भुवनेश्वरी तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं. चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और परिवार के अन्य सदस्य माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे हैं. उमा माहेश्वरी के भाई एन बालकृष्ण, जो एक टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक हैं, और साथ ही विदेश में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को उमा माहेश्वरी के निधन के बारे में सूचित किया गया है.

एनटीआर की चार बेटियों में सबसे छोटी थीं उमा माहेश्वरी

टीडीपी संस्थापक एनटी रामा राव एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने तीन कार्यकालों में सात वर्षों तक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. 1996 में 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. एनटीआर (NTR) के 12 बच्चे थे- आठ बेटे और चार बेटियां. उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) चार बेटियों में सबसे छोटी थीं. हाल ही में उमा माहेश्वरी की बेटी की शादी में परिवार के कई सदस्य एक साथ आए थे. अभिनेता और पूर्व मंत्री एन हरिकृष्णा सहित एनटीआर के तीन बेटों का भी निधन हो चुका है.

Saffrn

Trending News

Jharkhand Kerosene Scheme: LPG Crisis के बीच हर राशन कार्डधारक को...

झारखंड में एलपीजी की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला, हर राशन कार्डधारक को मिलेगा 1 लीटर केरोसिन, पीडीएस से होगा वितरण।Jharkhand Kerosene...

Jharkhand Homeguard Case: Pakur में Inspector पर Corruption और Misconduct के...

 झारखंड होमगार्ड में बड़ा विवाद, पाकुड़ के इंस्पेक्टर प्रकाश रंजन पर रिश्वत मांगने और अमानवीय व्यवहार के आरोप, डीआईजी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस।Jharkhand...

Ranchi Railway Update: Lohardaga Route पर नई MEMU Train का प्रस्ताव,...

 रांची-लोहरदगा रेलखंड पर बढ़ती भीड़ के बीच नई मेमू ट्रेन का प्रस्ताव, मंजूरी मिलते ही पांचवां फेरा शुरू, रेलवे ने दी जानकारी।Ranchi Railway Update...

Jharkhand Cricket Controversy: U-19 Tournament में ‘External Players’ पर बवाल, उम्र...

 झारखंड अंडर-19 क्रिकेट में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री से विवाद, पश्चिम सिंहभूम टीम में बंगाल के खिलाड़ियों को शामिल करने पर नियमों और उम्र...

Airfare Hike News: Fuel Charge बढ़ने से Ranchi Flights महंगी, यात्रियों...

 मिडिल ईस्ट तनाव के चलते ईंधन महंगा, इंडिगो ने फ्यूल चार्ज बढ़ाया, रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई रूट पर हवाई किराया बढ़ा।Airfare...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img