Wednesday, July 30, 2025

Related Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल हजारीबाग प्रमंडल और पलामू प्रमंडल की ‘परिवर्तन यात्रा’ का करेंगे शुभारंभ

रांची. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 21 सितंबर को करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से रांची आएंगे। वहां से ईटखोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वहां से ईटखोरी हाई स्कूल मैदान के लिए रवाना होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल आएंगे झारखंड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11:00 बजे परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे। वे 2:00 बजे गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी स्थित बंशीधर मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद नगर उंटारी के सिंचाई विभाग मैदान में आयोजित सभा को संबोधित कर पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे।

127,000FansLike
22,000FollowersFollow
587FollowersFollow
562,000SubscribersSubscribe