आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाने की मांग

चाईबासाः आजसू पार्टी के अलग राज्य के आंदोलन से पनपे आंदोलनकारी सह जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोनाराम सिंकू को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद से विधायक बने हैं. सोनाराम सिंकू अलग झारखंड राज्य की मांग करने के क्रम 18 महीना तक ओडिशा के चंपुआ जेल में बन्द रहे थे.

हाल ही में झारखण्ड सरकार व उपायुक्त की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर झारखण्ड आंदोलनकारी से सम्मानित भी किया गया.सोनाराम सिंकू अपने चार साल के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली से जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं. वे लोगों के साथ सदैव खडे़ रहते हैं. चौक-चौराहे, चाय दुकान आदि कहीं भी बैठकर जनता की समस्याओं से जुडे़ आवेदन पर तत्काल स्टांप (मोहर) लगाकर संबंधित विभाग को समाधान हेतु अनुशंसा कर देते हैं.

उनके इसी स्वभाव के कारण सभी वर्ग व पार्टियों के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. महागठबंधन की सरकार में विधायक सोना राम सिंकु को कोल्हान से कांग्रेस पार्टी के कोटा में आदिवासी समाज के हो समुदाय से मंत्री बनाने की मांग सिंहभूम जिला से सभी वर्ग के लोग महागठबंधन के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से कर रहें हैं.

पार्टी सूत्रों की मानें तो सिंकू को मंत्री बना कर कोड़ा दंपती के भाजपा में जाने की चर्चा पर पूर्ण विराम लगाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है. सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश और जिला कमिटी द्वारा भी सिंकू को मंत्री बनाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है.

जिला के मुस्लिम समुदाय अपने संगठन अंजुमन इस्लामिया और आदिवासी समाज हो महासभा की ओर से सिंकू को मंत्री बनाने की मांग कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के झारखन्ड प्रभारी मीर से मांग की है. सूत्रों की मानें तो ईसाई समुदाय के दो पादरी ने भी दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बात रखी है.

इधर अब आदिवासी हो समाज महासभा के केंद्रिय अध्यक्ष मुकेश बिरूवा, कोलहान पोड़ाहाट मानकी मुण्डा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाठ पिगुंवा, उपाध्यक्ष मोरासिंह तामसोय,झारखण्ड प्रदेश एससी विभाग के वरिय उपाध्यक्ष नें हो भाषा के विधायक को मंत्री बनाने की मांग करने लगें है।

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img