Patna– बीएसएससी कार्यालय के सामने के बिहार के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैंकड़ों अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है.
आक्रोशित अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2014 में जितने पदों के लिए बहाली निकाली गयी थी, उन सभी पदों को जल्द भरा जाय.
अभ्यर्थियों ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आगे भी प्रदर्शन करने की धमकी दी है.
अभ्यर्थियों का कहना है कि इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए अब 1178 अभ्यर्थियों को नियुक्ती पत्र नहीं दिया गया है.
जबकि इसकी परीक्षा 2014 में आयोजित की गयी थी.
अब अभ्यर्थियों का धैर्य जबाव देने लगा है.
यदि बीएसएससी की ओर से हमारी समस्यायों का समाधान नहीं निकाला जाता तो अभ्यर्थी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे.
वर्ष 2014 में बीएसएससी ने निकाली थी बहाली
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति को लेकर विज्ञापन निकाला था.
जिसकी प्रक्रिया अबतक पूरी नहीं हुई है. इस संबंध में छात्रों का कहना है कि
वर्ष 2014 में निकली रिक्ति के संबंध में जो बातें विज्ञापन में उल्लिखित थी,
उसी आधार पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति का काम किया जाए.
उनका कहना है कि विज्ञापन में जिन प्रमाण-पत्रों का जिक्र था, वे उन प्रमाण-पत्रों को उपलब्ध कराने को तैयार हैं.
लेकिन जिन प्रमाण-पत्रों का जिक्र विज्ञापन में नहीं किया गया था,
उसे काउंसिलिंग के दौरान मांगे जाने पर अभ्यर्थी कैसे दिखा पाएंगे.
इसके अलावा उनका आरोप है कि ये तमाम प्रमाण-पत्र अभी का न होकर वर्ष 2014 के पूर्व का होना चाहिए.
जो कि अभ्यर्थियों के हित में नहीं है.
अभ्यर्थी का कहना है कि आयोग ने इस बहाली को लेकर वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया था.
जिसके आधार पर 14 दिसंबर से 24 दिसंबर तक काउंसिलिंग होना था.
लेकिन आयोग ने कोर्ट के आदेश का हवाला देकर 14 दिसंबर के काउंसिलिंग की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया है.
जिसे लेकर छात्र आंदोलनरत हैं.
आरक्षण का अनुपालन किये जाने की मांग
आंदोलित छात्रों की मानें तो मुख्य रूप से उनकी तीन मांगें हैं.
जिनमें से पहली मांग वर्ष 2014 के विज्ञापन के अनुसार आरक्षण का अनुपालन किया जाए,
दूसरी मांग 14 दिसंबर को स्थगित किए गए काउंसिलिंग की तारीख आगे बढ़ाया जाए,
तीसरा मामला अपडेटेड नॉन क्रिमी लेयर और जाति प्रमाण पत्र को आयोग माने.
बताते चलें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने वर्ष 2014 में निकाली गयी नियुक्ति के संबंध में काउंसिलिंग की तारीख दी थी.
आयोग ने रविवार को कहा था कि बिहार प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2014 की काउंसलिंग 14 दिसंबर से शुरू होने वाली थी.
जिसे पटना उच्च न्यायालय के आदेश के बाद स्थगित किया गया है.
आयोग ने कहा कि काउंसलिंग की नयी तारीख की सूचना अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर नोटिस के जरिए दी जाएगी.
आयोग ने 4 दिसंबर को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सफल पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.
काउंसलिंग 24 दिसंबर तक पटना के एएन कॉलेज में निर्धारित की गई थी. तब यह घोषणा की गई थी कि काउंसलिंग नवंबर में शुरू होगी.
रिपोर्ट- शक्ति
बीएसएससी ऑफिस के बाहर सैंकड़ों छात्रों का हंगामा
Highlights







