Commercial Advertisment

गिरिडीह में लेट से आने पर कर्मचारियों पर उपायुक्त का एक्शन, दो घंटे तक गेट के बाहर खड़े रहे कर्मी

गिरिडीह. पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय में लेट से कर्मचारियों के आने पर उपायुक्त ने बड़ा एक्शन लिया। उपायुक्त ने मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया। इस दौरान सभी विभाग के कर्मी मेन गेट पर खड़े नजर आए। लगभग दो घंटो तक ये कर्मी गेट के बाहर खड़े रहे और बारिश में भीगते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। बैठक के लिए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी कर्मियों को 9 बजे कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया था, लेकिन आदत से मजबूर कर्मियों ने उपायुक्त के निर्देश को अनदेखा करते हुए देर से कार्यालय पहुंचे। उस दौरान उपायुक्त कार्यालय पहुंच चुके थे। उपायुक्त के कार्यालय पहुंचने तक उनके चैम्बर में भी ताला लटका हुआ था और कई विभागों के कर्मी नदारद थे।

कर्मचारी के कार्यालय नहीं पहुंचने पर उपायुक्त नाराज हो गये और उन्होंने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर ही ताला बंद करवा दिया। मुख्य द्वार पर ताला बंद होने के बाद जब कर्मी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। समाहरणालय के दोनों मुख्य द्वार पर ताला लगे रहने के कारण कर्मी लगभग दो घंटे तक अंदर नहीं जा सके।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...

Ranchi Crime: घरेलू विवाद में खूनी खेल, दामाद ने पत्नी और...

 रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में घरेलू विवाद में दामाद ने पत्नी और सास की रॉड से हमला कर हत्या कर...

JTET Result 2026: दिसंबर के अंत तक जारी होगा जेटेट का...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 5.65 लाख पंजीकृत अभ्यर्थियों में 4.85 लाख शामिल हुए। रिजल्ट दिसंबर के अंत तक आने...