नीतीश के चहेरे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव – दिलीप जायसवाल

190
नीतीश के चहेरे पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव - दिलीप जायसवाल
Advertisment

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा कोर कमेटी में बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे। बिहार में राजनीतिक हालात बदलने वाले हैं। इस पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ-साथ डबल इंजन की सरकार है, हमलोग इस पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार एनडीए में सब ठीक है। विपक्ष बिना मतलब का बात बना रहा है।

Advertisment

दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्र सरकार ने शोध यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है, यह बहुत बड़ी बात है। इससे यूनिवर्सिटी का विकास होगा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करती रहती है। वैसा कुछ मामला होगा तो देखा जाएगा। अगर नहीं होगा तो फिर वह जो हो रहा है उस पर फिर देख लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : NDA नेताओं का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अंबेडकर को किया अपमान, अब मचा रहे हैं हल्ला

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Advertisement