तीसरे चरण के नामांकन को लेकर DM और SP ने की बैठक

अररिया : अररिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में सहित तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए चुनाव होगा। इसमें झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया के साथ अररिया की सीट भी शामिल है। तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। जबकि नामांकन पत्रों की संविक्षा का काम 20 अप्रैल को होगा। वहीं नाम वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है।

बता दें कि चुनाव लड़ने वाले वाले उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार की अंतिम तिथि पांच मई और मतदान सात मई को होगा। जबकि चार जून को मतगणना होगा। अररिया के डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी इनायत खान ने प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक और निष्पक्ष होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। वहीं मौके पर एसपी अमित रंजन ने चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम का दावा किया।

यह भी पढ़े : RJD ने अररिया से शाहनवाज को बनाया उम्मीदवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img