
बेगूसराय: Begusarai के जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच परिचय पत्र/प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर बेगूसराय की महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला समान्य शाखा सहित स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानी के 11 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं 7 उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बेगूसराय जिले में जितने भी स्वतंत्रता सेनानी रहे है, उनके परिवार को अभियान चलाकर परिचय पत्र एवं प्रमाण पत्र निर्गत किया जा रहा है। शेष बचे हुए लोगों को भी जल्द ही परिचय पत्र/प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जयेगा। Begusarai Begusarai Begusarai
यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack: उसने 25 को मारा तो तुम…, RJD विधायक ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए….
बतातें चलें कि सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बिहार राज्य के वैसे स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्हें केन्द्र सरकार द्वारा पेंशन स्वीकृत है के उत्तराधिकारियों के रूप में दो पीढ़ी तक के व्यक्तियों को यथा पति अथवा पत्नी, पुत्र अथवा पुत्री, पोता अथवा पोती एवं नाती अथवा नतिनी सभी व्यक्तियों को चाहे इनकी संख्या जिनती हो, को स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है।
आवेदक/आवेदिका द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत करने हेतु उनके द्वारा दिये गये आवेदन पत्र के आलोक में आवश्यक जाँचोपरांत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत किया जाता है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिचय पत्र निर्गत होने के पश्चात आवेदक/आवेदिका द्वारा पुनः आवेदन तथा विहीन प्रपत्र जमा करने के पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा, मधुबनी में PM ने की CM के कामों की तारीफ…
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट




