बेतिया : राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 30 नवंबर से दो दिसंबर तक तीन दिनों तक लखीसराय में हो रहा है। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए पश्चिम चंपारण की टीम आज लखीसराय के लिए रवाना हुई। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जिलास्तरीय टीम को समाहरणालय परिसर से रवाना किया। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी एवं उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम चंपारण जिले का नाम रौशन करें। साथ ही राज्यस्तरीय उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भी जिले का परचम लहराएं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में अलग-अलग विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर से दो दिसंबर तक तीन दिनों की यह प्रतियोगिता इस बार लखीसराय में आयोजित है।
यह भी देखें :
उन्होंने बताया कि कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी 38 जिलों की टीम भाग ले रही है। युवा महोत्सव में प्रदर्श कला, चाक्षुष कला एवं विज्ञान मेला के अंतर्गत लगभग 20 विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
यह भी पढ़े : Bettiah में जिला खेल प्रतियोगिता आयोजित, डीएम ने कहा…
दीपक कुमार की रिपोर्ट


