रांची: जेपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर के बैकलॉग पदों पर नियुक्ति के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि तय कर दी है। यह प्रक्रिया 24 मार्च को आयोग कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 30 पदों के लिए केवल 30 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है, क्योंकि स्क्रूटिनी में सिर्फ इतने ही आवेदन सही पाए गए।
जेपीएससी द्वारा 151 आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट कर दिए गए, जिनमें अधूरे फॉर्म, अधिक उम्र, हार्ड कॉपी जमा न करना और परीक्षा शुल्क न भरना प्रमुख कारण रहे। अभ्यर्थी 20 मार्च तक आयोग की वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
151 आवेदन रिजेक्ट
जेपीएससी द्वारा कुल 151 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए हैं। आवेदन रिजेक्ट होने के पीछे चार मुख्य कारण बताए गए हैं—
1️⃣ आधूरा आवेदन – बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवश्यक जानकारी अधूरी छोड़ दी थी, जिसके कारण उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। ऐसे आवेदकों की संख्या 100 से अधिक रही।
2️⃣ उम्र सीमा से अधिक – मेडिकल ऑफिसर पद के लिए आयोग ने निर्धारित उम्र सीमा तय की थी, लेकिन कई अभ्यर्थियों ने नियमों को नज़रअंदाज कर आवेदन किया। अधिक उम्र के चलते उनके फॉर्म को ओवर एज बताते हुए रिजेक्ट कर दिया गया।
3️⃣ हार्ड कॉपी जमा नहीं की – ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को निश्चित समय सीमा में अपनी आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में जमा करनी थी। कई अभ्यर्थियों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की, जिससे उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए गए।
4️⃣ परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया – कई अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा करने के बावजूद परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया, जिसके कारण उनके फॉर्म को नॉन-पेमेंट के आधार पर रिजेक्ट कर दिया गया।


