खूंटी : खूंखार उग्रवादी सोनू मांझी गिरफ्तार – जिला के खूंखार उग्रवादी सोनू मांझी को रिंग रोड के टोंको बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में सोनू मांझी को उसके मां के घर से गिरफ्तार किया गया है. टोंको बस्ती में सोनू मांझी की मां किराये के मकान पर रहती हैं. सोनू अपनी माँ से मिलने गया था. पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसे घर से दबोच लिया.
तीन थानों की पुलिस ने किया गिरफ्तार
एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, टीपूदाना थाना और धुर्वा थाना के कुछ अधिकारी के सहयोग से इस उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार सोनू के पास से कोई बड़ा हथियार पुलिस ने बरामद नहीं किया है.
रिपोर्ट: शाहनवाज
परैया कांड में वांछित नक्सली को एसएसबी की टीम ने किया गिरफ्तार
Highlights







