श्रद्धालुओं के लिए खुला बाबा मंदिर, प्रवेश करने के लिए ई-पास जरूरी

देवघर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं को प्रवेश की मिलेगी अनुमति

देवघर : देवघर में श्रद्धालुओं के लिए आज से बाबा मंदिर खुल गया है. बाबा मंदिर में प्रवेश करने के लिए ई-पास बनवाना जरूरी होगा. जिला प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी किया है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक आम श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा.

ई-पास के जरिए ही बाबा वैद्यनाथ धाम समेत झारखंड के अन्‍य मंदिरों में प्रवेश की अनुमति मिलेगी. ई-पास बनवाने के लिए पहले रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. इसके लिए वेबसाइट का लिंक जारी किया जाएगा. झारखंड सरकार ने कई महीनों बाद मंदिरों को खोलने की अनुमति दी है. हालांकि, मंदिर में प्रवेश के लिए कई तरह के मापदंड तय किए गए हैं. इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा.

देवघर के डीसी ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक आम श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा. हर दिन 10 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे. प्रति घंटे 100-100 श्रद्धालुओं को जलार्पण/दर्शन की अनुमति होगी. कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अभी प्रतिदिन 1000 श्रद्धालु ही बाबा मंदिर में पूजा कर पाएंगे. बिना ई-पास के किसी भी श्रद्धालु को बाबा मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img