पटना: बिहार में इन दिनों विभिन्न मामलों को लेकर ईडी की टीम इन दिनों लगातार छापेमारी कर रही है। एक बार फिर बिहार में ईडी की टीम ने बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने बिहार में हुए रेलवे क्लेम घोटाले मामले में कार्रवाई तेज करते हुए रेलवे के अधिकारी आर के मित्तल और उनके वकील बीएन सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची। ईडी की टीम रेलवे अधिकारी के पटना और नालंदा समेत बिहार के बाहर बंगलुरु समेत कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि ईडी की चार टीम मंगलवार देर रात से ही छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अधिकारी आर के मित्तल पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए फर्जी कागजों के माध्यम से करीब 100 करोड़ रूपये का क्लेम घोटाला किया था। मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। सीबीआई जांच में कुछ तथ्य मिलने के बाद अब ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इससे पहले अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि ईडी की छापेमारी में उनके ठिकानों से कई डिजिटल साक्ष्य हाथ लगा है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Manipur में जदयू के भाजपा से कर लिया किनारा, जदयू ने कहा मणिपुर या बिहार नहीं बल्कि देश में…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Railway Railway Railway
Railway
Highlights


