नालंदा : नालंदा जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां नूरसराय थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना चरुईपर गांव के पास हुई। जहां 55 वर्षीय मुनारिक पासवान ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, बघार निवासी मुनारिक पासवान पटना जाने के लिए राजगीर-फतुहा ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। पुलिस ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
यह भी पढ़े : डुमरावां गांव में सजा खाटू श्याम का दरबार, भक्तों की उमड़ी भीड़
यह भी देखें :
राकेश कुमार की रिपोर्ट







